अंबिकापुर सेंट्रल जेल में अपराधियों के बैरक में मिला गांजा, मोबाइल

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में अपराधियों के बैरक में मिला गांजा, मोबाइल

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू अंबिकापुर जेल में तमाम सुख सुविधा के बीच सजा काट रहा है. हत्या के आरोपी कुलदीप साहू और महादेव सट्‌टा एप के आरोपी दीपक नेपाली के बैरक में मोबाइल और गांजा मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. कलेक्टर और एसपी ने आज सेंट्र्ल जेल अंबिकापुर की जांच की. वहीं जेल प्रशासन ने जेल में गांजा-मोबाइल मिलने के मामले में 3 प्रहरियों को निलंबित कर दिया है. कड़ी सुरक्षा वाले सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बर्क से नशीली चीज और मोबाइल बरामद होने से इस जेल में व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है महादेव सत्ता अप से जुड़े कुख्यात अपराधी दीपक नेपाली और सूरजपुर के डबल मर्डर के आरोपी कुलदीप साहू के बैरक से आपत्तिजनक चीज मिलाने से सेंट्रल जेल के सुरक्षा व्यवस्था की खामी उजागर होने और अपराधियों के नेटवर्क सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर और सरगुजा एसपी योगेश पटेल के सेंट्रल जेल पहुंचने के बाद आज तीन सुरक्षा प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है आज पूरे शहर में प्रशासन के छापे की चर्चा होती रही और लोगों ने जेल प्रबंधन से जुड़े लोगों और अपराधियों के गठजोड़ का आरोप लगाना शुरू कर दिया है.



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)