जोका पाठ, लहसुनपाठ इलाके में जमकर ओलावृष्टि, फसलों को हुआ नुकसान

जोका पाठ, लहसुनपाठ इलाके में जमकर ओलावृष्टि, फसलों को हुआ नुकसान

samacharvani.com
0

 




बलरामपुर 

(समाचारवाणी)

 बलरामपुर जिले के राजपुर,शंकरगढ़,कुसमी क्षेत्र में आज दोपहर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से बर्फ की चादर सी बिछ गई और बड़ी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचा है।महुआ, गेहूं, सरसों, सब्ज़ी की फसल कई जगह चौपट हो गई।मैदानी इलाके में हुई बारिश तूफान ओला गिरने से महुआ, आम गेहूं की फसल को नुकसान हुआ।

अंचल में आज दोपहर 12:00 बजे से कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।अंचल के पठारी क्षेत्र जोकापाठ,लहसुन पाठ, सीतारामपुर बाड़ी चलगली एवं सामरी पाठ क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई है,और खेतों में,खलिहानों में बर्फ की चादर बिछ गई 

पूरे इलाके में सफेद ओले से मकान छप्पर सहित खलिहान में भी फसलों में बड़े-बड़े ओले गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली सप्लाई बाधित हुई है।इधर दिनभर बारिश होने और ओलावृष्टि होने से बलरामपुर जिले में मौसम का तापमान गिरा और तेज ठंड बढ़ गई है।ओलावृष्टि से इलाके में फसलों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राजपुर ब्लॉक के बाड़ी चलगली, जोकापाठ,लहसुनपाठ,सीतारामपुर क्षेत्र में कई जगह जमकर ओले पड़े हैं। इधर कुसमी क्षेत्र में भी सामरी पाठ इलाके में ओलावृष्टि की खबर है।

देखें ओलावृष्टि के वीडियो 





     (Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)