जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने लहराया जीत का परचम

जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने लहराया जीत का परचम

samacharvani.com
0

 


राजपुर 

(समाचारवाणी) 

आज जनपद पंचायत राजपुर हेतु हुए चुनाव में भारी भीड़ के बीच चुनाव संपन्न हुआ. इसमें भाजपा समर्थित विनय भगत जनपद अध्यक्ष हेतु चुने गए,वहीं जनपद उपाध्यक्ष हेतु युवा भाजपा नेता आकाश अग्रवाल निर्विरोध चुने गए. जीत के बाद एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर द्वारा इन्हें प्रमाण पत्र दिया गया. राजपुर एसडीएम एवं तहसीलदार की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु कमला राम एवं विनय भगत ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें विनय भगत तीन मतों से विजयी हुए और जनपद अध्यक्ष बने.

इधर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल कोढ़ी के सुपुत्र आकाश अग्रवाल ने बूढ़ा बगीचा सीट से चुनाव जीतकर जनपद उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था और वह निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए.परिणाम की घोषणा होते ही महुआपारा जनपद पंचायत परिसर के पास भारी आतिशबाजी ढोल नगाड़े के साथ समर्थक ने जीत का जश्न मनाया. पारा चुनाव स्थल से राजपुर के प्रमुख मार्ग में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें जनपद अध्यक्ष विनय भगत और जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ आम जनता का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया.







 इसके पश्चात विजय जुलूस महामाया मंदिर प्रांगण में पहुंचा जहां पर मां महामाया का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना के साथ विधि विधान  से अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ आम जनों का आभार व्यक्त किया.इस दौरान यह विजय यात्रा अशोक अग्रवाल कोढ़ी के निवास पर पहुंची जहां पर अशोक अग्रवाल के साथ नवनिर्वाचित समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया राजपुर नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और सर्वाधिक पार्षदों के आने के बाद जनपद पंचायत में भी भाजपा का परचम लहराने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने हम पर जो भरोसा किया है हम उसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे जनपद अध्यक्ष विनय भगत ग्राम पंचायत झींगों के सरपंच का दायित्व संभाल चुके हैं,और लगातार वह राजनीति में सक्रिय रहे हैं. 

इधर लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता आकाश अग्रवाल पहली बार जनपद उपाध्यक्ष के रूप में जनता के सामने है इन दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने जीत पर लोगों का बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि यह आप सब की जीत है,और जनपद पंचायत के तहत विकास कार्य और सभी ग्राम पंचायत तक विकास की रोशनी पहुंचने का पूरा प्रयास करेंगे. जनपद स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए वह लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.



आज की विजय यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल,शिवनाथ यादव, शिवनाथ जायसवाल, धनसी राम अग्रवाल, कमला सिंह,मुकेश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, रवि प्रताप मराबी जिला पंचायत सदस्य, अंकित जायसवाल,अनिल दुबे,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव,मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र छोटू जायसवाल राजू सोनी ,सतीश सिंह,महामंत्री संतोष तिवारी, संतोष पाण्डेय,उदय यादव अनिल तिवारी, हिमांशु जायसवाल, नीरू शर्मा,राजेश यादव, मनोज बंसल, सहदेव लकड़ा, कैलाश अग्रवाल, राजा सिंह के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।



     Samachar vani news, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)