नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉस्को एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
राजपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जांच में जुटी है और मामले की विवेचना कर रही है ।
थाना प्रभारी राजपुर ने बताया कि नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में करीब एक माह पहले रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म काने वाली आरोपी सत्यनारायण भूइंहर पिता रामधनी (25) निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा पास्को एक्ट के तहत 303 (2) /35 (3-6) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई किया।


