पांच जंगली हाथियों की चिंघाड़ से सहमा राजपुर अंचल

पांच जंगली हाथियों की चिंघाड़ से सहमा राजपुर अंचल

samacharvani.com
0




राजपुर (समाचारवाणी)

 राजपुर वन परिक्षेत्र के करवा जंगल में पांच हाथियों के आने के बाद आज दिनभर वन अमला हाथियों के पीछे लगा रहा और आज रात्रि रेवतपुर खोखनीया के जंगल में पांच हाथियों का दल विश्राम कर रहा है.प्रतापपुर की ओर से आए हाथियों का यह दल मार्ग में लगभग 8 किसानों के गन्ना,सब्जियों के फसल को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ रहा है.

राजपुर एसडीओ रवि श्रीवास्तव, रेंज ऑफिसर महाजन साहू के नेतृत्व में  वन विभाग का अमला, हाथी मित्र दल हाथियों की निगरानी में जुटा है,और ग्रामीणों के जान माल की सुरक्षा के लिए आसपास के इलाके में ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है.



आज वन विभाग ने रेवतपुर,खोखनीया,धंधापुर, मरका डांड,महान दो से लगे परसवार,दुपी चौरा, कुंदी, खुखरी, चांची क्षेत्र में ग्रामीणों की बैठक लेकर हाथियों से बचने की सलाह दी जा रही है. पांच हाथियों की इस दल में सभी नर दंतेल हैं.रेंज ऑफिसर के नेतृत्व में राजपुर के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कर हाथियों से दूर रहने और उन्हें न छेड़ने की सलाह दी जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)