दो टन अवैध भण्डारित कोयला पुलिस ने किया ज़प्त

दो टन अवैध भण्डारित कोयला पुलिस ने किया ज़प्त

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम मरकाडांड में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से डंप किया गया 2 टन कोयला जब्त किया। पुलिस ने इस मामले में और आगे की जांच जारी की है।संगठित कोल तस्करी महान दो इलाके के मरकाडांड, परसवार, दुपी चौरा, रेवतपुर, धंधापुर, इलाके में जारी है।

अवैध कोयला भंडारण शुरू 

राजपुर पुलिस को गश्त के दौरान ग्राम मरका डांड में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखा गया कोयला मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोयले को जब्त कर लिया।

इस अवैध भंडारण के पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह कोयला अवैध रूप से खनन कर लाया गया था और इसे तस्करी के बाद ईंट भठों और दूसरे प्रांतों में भेजने की तैयारी थी।

चिमनी और गमला ईंट भटठों में खप रहा अवैध कोयला 

 बलरामपुर जिले के राजपुर, शंकरगढ़ कुसमी, पस्ता, दौरा कोचली,बलरामपुर रामानुजगंज,बरियों धौरपुर, लुंडरा,रेवतपुर, दुपी चौरा,प्रतापपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर क्षेत्र के कई ईंट भटठों में इस इलाके का अवैध कोयला चोरी छुपे पहुंचाया जा रहा है, और इस कार्य में कई वाहनें लगी हुई है। ठंड भरी रातों में शाम ढलते ही अवैध संग्रहित कोयला वाहनों में भरकर फर्जी कागजातों के सहारे पार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस कार्य में एक गिरोह सक्रिय है, जो पहले भी महान दो इलाके में कोयला तस्करी में संलिप्त था।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)