बलरामपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर स्टेडियम ग्राउंड में हर्ष भरे माहौल में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया गया राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने सभी पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता के साथ शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, अनिल सिंह मेजर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, गौरीशंकर अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह मौजूद रहे.
कार्यक्रम के बाद एक अन्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने रेस्ट हाउस में सभी पार्षदों एवं जनपद अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया.कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने सभी निकाय में भाजपा की जबरदस्त जीत के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए राजपुर के नवनिर्वाचित जनपद नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षद जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी जनपद सदस्यों सरपंचों को बधाई देकर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के बाद औपचरिक मुलाक़ात में सामरी के पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने सामरी क्षेत्र में दोनों नगर पंचायत में भाजपा के परचम लगाने पर विधायक की प्रतिबद्धता के साथ संगठन एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी,और कहा कि इस अंचल के विकास के लिए हम हमेशा कृत संकल्पित हैं. शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए.कार्यक्रम के बाद राजपुर रेस्ट हॉउस में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में सभी पार्षदों, अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, का अभिनंदन किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्यों हेतु महिलाओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में एसडीएम के साथ सीएमओ रविंद्र लाल, थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भाजपा किसान मोर्चा के मुन्नालाल चौधरी, शिवनाथ जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह,उपाध्यक्ष संजय सिंह,प्रदीप जायसवाल, पार्षद राजन त्रिपाठी, विश्वास गुप्ता,बदरू गुप्ता, सुनील अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष विनय भगत राजेश वर्मा रवि मरावी जिला पंचायत सदस्य जय गोपाल अग्रवाल, जगवंशी यादव मण्डल अध्यक्ष,जितेंद्र जायसवाल बरियों मण्डल अध्यक्ष,अनिल दुबे,प्यारेलाल जायसवाल,,संतोष पांडे,उदय यादव,मनोज बंसल,दीपक मित्तल, संतोष तिवारी,सुरेंद्र यादव,अनिल गुप्ता, नरेश अग्रवाल,बंसीधर अग्रवाल, विकास अग्रवाल,राकेश तिवारी, सहदेव लकड़ा,आदि शामिल रहे.







