सरगुजा में रेल सर्वे,मुकेश तिवारी ने जनभावनाओं के विपरीत सर्वे पर उठाए सवाल

सरगुजा में रेल सर्वे,मुकेश तिवारी ने जनभावनाओं के विपरीत सर्वे पर उठाए सवाल

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विलासपुर ने के सदस्य मुकेश तिवारी ने महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात कर तव्यहीन और अप्रसांगिक सर्वे के औचित्य पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे जनता के पैसे की बर्बादी व जनता को भ्रमित करने की कोशिश करार दिया है। महाप्रबंधक से उन्होंने इन सर्वे की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरगुजा में रेल विस्तार की मांग काफी पुरानी, जनोपयोगी होने के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई योग्य है, किंतु दुर्भाग्यवश व्यापक जन भावना की निरंतर उपेक्षा करते हुए, इस मांग को पूरा करने के बजाय अनेक प्रकार के सर्वे की घोषणा कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।



महाप्रबंधक से रखी गई मांग

• विसंगतिपूर्ण एवं तथ्यहीन सर्वे में संलिप्त एजेंसियों की जांच कराकर उनको भुगतान की गई राशि की वसूली की जाए एवं सर्वे अलॉट करने वाले अधिकारियों की सर्वे एजेंसियों से मिलीभगत की जांच की जाए

• तमाम तरह के सर्वे, फाइनल लोकेशन सर्वे, डीपीआर, सर्वाधिक उपयोगी लाभकारी व व्यावहारिक मार्ग अंबिकापुर से रेणुकूट पर फोकस करें, ताकि यह प्रक्रिया तीव्रता से हो सके विश्वसनीय लगे एवं सार्थक परिणाम मिल सके।

•अंबिकापुर - कोरबा रेल लाइन के सर्वे की सभी विसंगतियों को दूर करते हुए प्रस्तावित रेल मार्ग को यथासंभव सीधा आवादी के मध्य से लखनपुर, उदयपुर, केदमा, मतरिगा, सियांग, चिर्रा, बताती होकर कोरवा तक संशोधित किया जाए एवं चूंकि यह विसंगति सर्वे एजेंसी की है, इसलिए एजेंसी को सही सर्वे हेतु पुनः वाध्य किया जाए। सही सर्वे में इसकी अधिकतम दूरी 130 किलोमीटर होगी।

• चिरप्रतिक्षीत मांग के अनुरुप अंबिकापुर - रेणुकूट रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया को तीव्र करते हुए इसी वर्ष इसके लिए वजट प्रविधान किया जाए।



(Samachar vani news desk, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)