राजपुर
(समाचारवाणी)
आज राजपुर थाना परिसर में होली और रमजान त्योहारों के मध्य नजर शांति समिति की बैठक आहूत की गई,जिसमें राजपुर तहसीलदार अश्विनी चंद्रा एवं थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने आम जनों,जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और आपसी सौहार्द के साथ होली एवं रमजान त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव समाप्त हो चुके हैं और कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई है। यह आम जनों के सहयोग से ही संभव हो सका है।पुलिस और जनता के आपसी संबंध में से हम सभी त्योहारों को मिलजुल कर बनाएं ऐसी अपेक्षा है। इन्होंने होलिका दहन पर अप्रिय स्थिति, हुड़दंग की तत्काल सूचना देने, शराब की बोतल मार्ग में न फेकने, तीन सवारी, हॉर्न, साइलेंसर पर थाने को सूचना देने को कहा। सभी ग्रामों में जन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ संपर्क करते हुए सरपंच, उप सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। राजपुर तहसीलदार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी आम जनों को परेशानी हो वहां मुझे तत्काल सूचित करें मैं कानून व्यवस्था और सामाजिक में बेहतर कार्य करूंगा। स्थानीय प्रशासन होली के त्योहार पर आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाया जाने के लिए प्रयास कर रहा है।इसके साथ किसी भी दुर्घटना और अपराध रोकने में हम सभी को पुलिस प्रशासन की मदद करनी चाहिए।इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह, उमेश झा, शिवनाथ जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदीप जायसवाल,शंकर अग्रवाल,कांग्रेसी नेता संतोष सिंह,सुरेश सोनी, नरेश अग्रवाल,पार्षद विश्वास गुप्ता, शुभम सोनी,पंकज जायसवाल, सोनू सिंह, महमूद आलम, अहमद, अबरार,शुभम अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल एवं अन्य नगर वासी शामिल रहे।
(Samachar vani news)





