सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत, पिता पुत्र घायल

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत, पिता पुत्र घायल

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

 बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत राजपुर शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पर दस किलोमीटर पर ग्राम सेवारी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर देख दोनों को अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अलखडीहा निवासी अधू पिता सरघू (50 वर्ष), गुड्डू पिता अंधू (35 वर्ष) व एक अन्य बाइक पर सवार होकर राजपुर से शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे तभी ग्राम सेवारी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटनाकारी ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने दोनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से दोनों की स्थिति गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ज्ञातव्य है कि राजपुर से कुसमी मार्ग में आए दिन कई सड़क दुर्घटना में मौत हुई लेकिन अति जोखिम भरे स्थलों को चिन्हित कर दुर्घटना जन्य इलाके में गति अवरोधक न होने, गति सीमा रफ़्तार पर अंकुश ना होने से कई दुर्घटना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)