अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज अग्रवाल सभा रायपुर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छःग इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "अग्र गौरव सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल को"जनपद उपाध्यक्ष" निर्वाचित होने पर समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
अग्र गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले बलरामपुर जिले के पहले युवा जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही समाजसेवा के साथ राजनीतिक सफ़र शुरू किया है, और भाजपा के साथ कई जिम्मेदार पद के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।बलरामपुर, सरगुजा जिले में गरीबों को वस्त्र, भोजन देने के साथ वे सदैव ज़रूरतमंद की मदद को आगे रहे हैं। आकाश अशोक अग्रवाल कड़ाके की ठंढ में बलरामपुर जिले के दुर्गम इलाकों में पहाड़ी कोरवा, पंडो जनजाति को कंबल वितरण कर भंडारा के साथ सामाजिक कार्यों में आगे रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि वे जनहित से जुड़े कार्यों के साथ ग्रामीण समुदाय तक शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौजूद रहे और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।





