प्रतीक्षा बस स्टैंड में सेवा किटी समूह ने शहर को दिया चौथा वाटर कूलर.

प्रतीक्षा बस स्टैंड में सेवा किटी समूह ने शहर को दिया चौथा वाटर कूलर.

samacharvani.com
0

 प्रतीक्षा बस स्टैंड में सेवा किटी समूह ने शहर को दिया चौथा वाटर कूलर.जनहित में सराहनीय प्रयास



अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

 नगर की सेवा कार्य से जुडी महिलाओं के समूह सेवा किटी द्वारा जन सरोकार के अपने कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रतीक्षा बस स्टैंड में एक नया वाटर कूलर लगाकर सेवा की अनूठी मिसाल पेश की.

शहर की सेवा भावी बहनो का समूह सेवा किटी 2019 से  जनहित में अपनी सेवा दे रही है.कल दिनांक 16 अप्रैल को ब्रम्हकुमारी विद्या दीदी , सेवा किटी संस्थापिका सुश्री वंदना दत्ता,अमोलक सिह ढिल्लो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एव सभापति नगरनिगम हरमिंदर सिह के कर कमलों से प्रतीक्षा बस स्टैंड में यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में ठंडे पानी के लिए शहर में चौथा वाटर कूलर सौपा गया.इस अवसर पर अंबिकापुर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवा किती समूह के महिला सदस्य मौजूद रहे.



अतिथियों ने सेवा किटी समूह के भीषण गर्मी में इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद और निरन्तर शहर में किये जा रहे कार्य की सराहना की, समूह की संस्थापिका एवं नगर की प्रख्यात समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता ने अपने उदबोधन में सेवा समुह के कार्यो से अवगत कराया, समूह की सेवा सदस्य कुंजबाला जायसवल, नीलिमा गोयल, पूनम जायसवल, बलविन्दिर टुटेजा, नमिता चावला, मीना वर्मा, नीलिमा मिश्रा, बानी मुखर्जी, अंजना परिहार, सुनीता दास उपस्थित थी.

      उपस्थित अतिथियों ने इस समूह के शहर में जनहित के कार्यो की सराहना करते हुवे अपने अनुभव भी बताये. विद्य्या दीदी ने कहा कि गर्मी में ठंडा पानी पूरे शरीर को शीतल कर देता है . अतरिक्त पुलिस  अधीक्षक एव सभापति ने  अपने सम्बोधन में शहर की मातृशक्ति के निरन्तर किये जा रहे, कोरोना काल की सेवा, अस्पताल में निशुल्क चाय सेंटर, जरूरतमन्दों को भोजन करवना, कन्या विवाह, बीमारी में सहयोग, शिक्षा में सहयोग को अतुलनीय और प्रेरणादायक बताया.कार्यक्रम में आर्ट ऑफ़ लिविंग से अजय तिवारी,समाजसेवी मंगल पाण्डेय, अनिल कुमार, नितिन पलोरकर, अमृत प्रधान मौजूद रहे.


(Samachar vani news, ambikapur)

      

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)