महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सम्मान

महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सम्मान

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा में महतारी सदन भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने विधिविधान से पूजन कर निर्माण की आधारशिला रखी.



इस अवसर पर उन्होंने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़कर लाभ लेने की अपील की. इन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया. बूढाबगीचा के महतारी सदन निर्माण से  मिलने वाले लाभ को बताते हुए जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने पंचायत के विकास हेतु तेज़ी से कार्य करने, सबके सहयोग हेतु आग्रह किया. जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने शासन की कल्याण कारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया. ग्रामीण महिलाओ ने विधायक का अभिनन्दन कर उनसे अपनी समस्या बताई, जिसे उन्होंने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया. भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने उपस्थित महिलाओ, ग्रामीणों को  महतारी सदन की बधाई देकर उत्साहवर्धन किया.

 कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह , जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी , जनपद अध्यक्ष विनय भगत , जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी , मंडल अध्यक्ष भाजपा जगवंशी यादव , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ,सरपंच श्रीमती सुषमा मरावी  , सुभाष अग्रवाल , अधिवक्ता उमेश झा ,संतोष पाण्डेय, मनोज बंसल, कैलाश अग्रवाल , उपसरपंच दीपेश अग्रवाल,अंकुर गुप्ता ,पूर्व सरपंच ललन मुंडा सहित सभी पंच,मीडिया कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.







(Samachar vani news, ambikapur)



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)