भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में 25 अप्रेल से हुई छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में 25 अप्रेल से हुई छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 छत्तीसगढ़ में हीट वेव और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर 25 अप्रैल से सभी सरकारी, गैर सरकारी, अनुदान प्राप्त स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. तेज गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. 

सरकार के इस फैसले का सभी पालकों और आम जनता ने स्वागत किया है. अब सभी स्कूल 25 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे.हालांकि शिक्षकों को अभी कुछ दिन स्कूल जाना होगा. इन दिनों सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य में जुड़े हुए हैं,एवं आठवीं पांचवी की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आने बाकी है सभी शिक्षक परीक्षा मूल्यांकन के साथ विभागीय दायित्वों को पूरा कर रहे हैं. सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से तापमान अधिकतम 42 डिग्री तक पहुंच गया है,ऐसी स्थिति में लगातार स्कूलों में छुट्टी के मांग की जा रही थी.पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने शिक्षा सचिव से स्कूलों में अवकाश देने के लिए मांग की थी, और एनएसयूआई,युवक कांग्रेस ने भी सभी स्कूलों में भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टी की मांग की थी. इसके साथ सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मानवीय आधार पर स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग भी रखी थी.

विभाग ने ताजा आदेश में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है, जबकि पहले एक मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया था। नये आदेश पर अमल नहीं होगा.

इसके पहले छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था, जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्कूल में गर्मी की स्थिति की मांग की थी।

(Samachar vani news, ambikapur)



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)