अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या और सुरक्षा में सरकार के फेलियर को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने आज जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में घड़ी चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला दहन के उपरांत आतंकवाद की इस घटना में मृतकों को 2 मिनट की श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मोमबत्ती जलाया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस प्रकार निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या की है उसकी कांग्रेस परिवार कड़ी निंदा करता है। आतंकवाद की यह भयावह घटना सुरक्षा में चूक का परिणाम है। केंद्र की सरकार ने कश्मीर में शांति का हवाला देकर देश के नागरिकों को कश्मीर में पर्यटन के लिए बुलाया लेकिन वे आम नागरिकों को सुरक्षा देने में असफल रहे। आतंकवादी सीमा पार कर कश्मीर के 4 जिलों को लांघ कर भारत के स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पहलगाम पहुँच इतनी घृणित घटना को अंजाम देते हैं और देश की गुप्तचर व्यवस्था को भनक भी नहीं लगती है। यह सरकार का फेलियर है। उन्होंने यह मांग की कि सरकार तुरंत सर्वदलीय बैठक बुला कर पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने के लिए सेना को आक्रमण की अनुमति दे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व और पूरी पार्टी सरकार के हर निर्णय के साथ है। पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना ही इस आतंकवाद की घटना में मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, सिमा सोनी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह,रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मो अब्बास, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, जे कुजूर, अनिल सिंह कर्नल, इरफ़ान सिद्दीकी, सुधांशु गुप्ता,अतुल तिवारी, विनोद एक्का, शांतनु मुखर्जी, लक्ष्मी गुप्ता, अशोक सिंह, संजय सिंह, पपिन्दर सिंह, दिनेश सोनी, संजीव मंदिलवार, अशफाक अलि, गुरुप्रीत सिद्धू, दिलीप धार, शिवप्रसाद अग्रहरि, चुनमुन तिवारी, सुधांशु गुप्ता, जमील खान, विकास शर्मा,आलोक सिंह, कलीम अंसारी, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, जीवन यादव, अमित तिवारी, शुभम जायसवाल, बबन सोनी ,उत्तम राजवाड़े, निकी खान, मो इमरान, काजू खान, मो बाबर, दिनेश शर्मा, आतिश शुक्ला, राजीव पाठक, रोशन कन्नौजिया, अमित सिंह, आशीष जायसवाल, आशीष शील, अंकित जायसवाल, ऋसभ जायसवाल, परवेज आलम गांधी, सुशील कसेरा, आयुष पांडे, अंकित एक्का, विकास दुबे, अनिकेत सोनी, मो जिलानी, धीरज गुप्ता, प्रियांशु जायसवाल, आर्यन अग्रवाल, वंश पंडित, संस्कार सिन्हा, गीता रजक, संगीता मिंज, शकीला सिद्दीकी, रूबी जैन, प्रीति सिंह, उर्मिला कुशवाहा, सपना सिन्हा, रूप ताम्रकार, अंजू, ममता सिंह, रत्नप्रिया पांडेय, उर्मिला विश्वास आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।




