- जमीन नहीं रहेगा, सिर पर छत नही रहेगा तो पहाड़ी कोरवा क्या करेंगे, कैसे जीवन जियेंगे : चिंतामणि महाराज
- सांसद ने पुलिस को फ़रार भू-माफियाओं को जल्द गिरफ्तार करने को कहा
- पहाड़ी कोरवा की आत्महत्या के मामले में अब तक महिला सहित तीन गिरफ्तार हुए गिरफ्तार
बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना के बरियो चौकी अंतर्गत ग्राम भेस्की में जमीन रजिस्ट्री के मामले में पहाड़ी कोरवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी, और मृतक पहाड़ी कोरवा के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने बरियों पुलिस को फ़रार भू-माफियाओं को जल्द गिरफ्तार करने को कहा।
राजपुर ब्लॉक के बरियों से लगे भेसकी ग्राम में पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक भईरा राम ने भूमि विवाद और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर 22 अप्रैल को अपने गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले में सर्व आदिवासी समाज और पहाड़ी कोरवा समुदाय ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी दी थी।
राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर और एडिशनल एस.पी. श्री त्रिपाठी के साथ पुलिस एसडीओपी कुसमी इमानुएल लकड़ा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर भूमि क्रेता शिवा राम, भू-माफिया उदय शर्मा और कमला देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था न्यायालय से जेल भेज दिया था। भू-माफियों ने धोखाधड़ी कर 6 एकड़ सामुदायिक भूमि को फर्जी रजिस्ट्री कराकर हड़प लिया था।इसके लिए उन्होंने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ के बहाने राजपुर बुलाया और फर्जी अंगूठा लगाकर रजिस्ट्री करवाई। परिजनों ने बताया कि भईरा राम को लगातार धमकाया जा रहा था, जिससे मानसिक तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
आज मंगलवार को सरगुज़ा सांसद चिंतामणि महाराज ग्राम भेस्की पहुंचकर मृतक पहाड़ी कोरवा के परिजनों से मुलाक़ात कर बंधाया ढांढस और पुलिस को फ़रार भू-माफियाओं को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जमीन नहीं रहेगा, सिर पर छत नहीं रहेगा तो पहाड़ी कोरवा क्या करेंगे।
ज़मीन हड़पने के 16 शिकायत की कोरवा परिवारों ने
सरगुजा सांसद आज पहाड़ी कोरवा युवक के फांसी वाले स्थान पर पहुँचे और कोरवा परिवारों से बारी बारी मिले और सबसे समस्या पूछी। कोरवाओं ने ट्रेक्टर के नाम लोन निकालने, पैसे के बदले ज़मीन हड़पने, क्रेशर के बोल्डर निकालने के बाद ज़मीन हड़पने, धोखे से पटवारी से रिकॉर्ड दुरुस्त, राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी जैसे कई शिकायत कोरवाओं ने रखी। भेसकी, बघिमा, चांची, भिलाई, चंगोरी, डिगनगर, चंद्रगढ़, कोटागहना, लडुआ में क्रेसर से फसल बर्बाद होने, डस्ट से स्वास्थ्य संकट, दुर्घटना, और प्रदूषण, जैसी शिकायत ग्रामीणों ने रखी। सांसद ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया।
पहाड़ी कोरवा की जमीन को भू-माफियाओं ने दलालों से मिलकर रजिस्ट्री करा लिया था। पहाड़ी कोरवा को भू-माफियाओं के द्वारा धमकी दी जा रही थी। धमकियों से तंग आकर पहाड़ी कोरवा ने आत्महत्या की थी। उन्होंने ने गांव के ग्रामीणों से कहा फ़रार जमीन के दलालों में कहीं भी दिखाई दिए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।जमीन दलालों ने कई लोगो को चेक देकर जमीन रजिस्ट्री करा लिया है.जमीन भी चला गया आज तक पैसा नही मिला सभी का जांच कराया जाएगा। पुलिस उप पंजीयक, पटवारी सहित अन्य फ़रार भू-माफियाओं की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान सांसद चिंतामणि महाराज के साथ जनपद पंचायत सदस्य कमला राम सांडिल्य, मुकेश गुप्ता, भजन राम, घटगांव, बघिमा, बादा, भिलाई के सरपंच सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे।



