बलरामपुर
(समाचारवाणी)
भगवान परशुराम जयंती पर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विभिन्न ब्लॉक से बड़ी संख्या में आए विप्र बन्धुओं की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्व ब्राह्मण सभा बलरामपुर की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें समाज हित और देश हित में ब्राह्मणों को आगे आने का आह्वान किया गया।
परशुराम चौक वाड्रफनगर में पूजा अर्चना के बाद आचार्य श्री हरि प्रसाद मिश्रा एवं। जिला अध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बलरामपुर जिला से वाड्रफ़नगर के अलावा राजपुर, बलरामपुर,शंकरगढ़ के विप्र उपस्थित हुए।सभी ने संगठन की एकता और आर्थिक मजबूती पर सार्थक चर्चा हुई।
बलरामपुर सभा का प्रतिनिधित्व भानु प्रकाश दीक्षित एवं शंकरगढ़ सभा का प्रतिनिधित्व ब्लॉक संयोजक धनी राम द्विवेदी ने किया। राजपुर से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दुबे नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष पाण्डेय,सत्येंद्र पाण्डेय,आनन्द पाण्डेय,कृष्णा नन्द तिवारी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष के साथ वाड्रफनगर के ब्लॉक अध्यक्ष ने सामूहिक विचार रखा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाया जावे एवं वार्षिक शुल्क अनिवार्य किया जाए। हर विप्र बंधुओं के घर में शास्त्र के साथ शस्त्र का भी होना चाहिए जो कानूनी रूप से वैध हो। सुबह से शाम तक अनवरत भंडारा का कार्यक्रम चलता रहा कार्यक्रम के समाप्ति पर वाड्रफनगर के सभी सम्मानित सदस्यों को जिला अध्यक्ष के द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। वाड्रफ़नगर अध्यक्ष डॉ विवेश पाण्डेय के द्वारा बाहर से आए सभी अतिथियों का गमछा एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।
भगवान परशुराम जयंती पर सम्मानित होने वाले विप्र डॉक्टर श्री विवेश पाण्डेय अध्यक्ष वाड्रफनगर. हरि प्रसाद मिश्रा (आचार्य जी ) अवधेश दुबे, ओपी पाण्डेय, पुरांजय मिश्रा श्री संतु मिश्रा जी त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी लालमणि तिवारी कृपा सिन्धु मिश्रा,बसंतु दुबे, उपाध्यक्ष पूर्वी क्षेत्र गीता प्रसाद दुबे धीरेन्द्र द्विवेदी (मंडल अध्यक्ष) मिथलेश दुबे, इंद्रजीत दुबे,प्रेम तिवारी,पूनम देव पाण्डेय,संतोष चौबे, शिवप्रवेश दुबे सतेंद्र तिवारी ,राजकिशोर शुक्ला, कमलभान पाठक ( मझौली )आनंद मिश्रा,आशीष कुमार शुक्ला को वस्त्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
![]() |
(Samachar vani news, ambikapur) |




