बलरामपुर (राजपुर)
(समाचारवाणी)
जनपद पंचायत राजपुर के नव निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय में शुभ मुहूर्त में जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में पूरी विधि विधान के साथ पूजा आरंभ कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। युवा जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि आज मैं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जनपद पंचायत राजपुर में उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर रहा हूं। यात्रा के दौरान गांव के लोगों का व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में कैसे गांव में तेजी से विकास हो सके इसके लिए हम मिलकर पहल करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक नई योजना बनाई है और इसकी तारीख भी निर्धारित कर दी है। सबसे पहले लोगों की समस्या का आवेदन आना है जिसके बाद इसे लागू किया जाएगा।
आकाश अग्रवाल ने कहा कि जिला स्तर से पांच-पांच पंचायत का कलस्टर बनाया गया है।इस जिले में मुख्यमंत्री के दौरा को लेकर जिला में तैयारी चल रही है. गांव की समस्या, मांगों तक प्रशासन पहुंचे, इसी कारण मुख्यमंत्री ने गांव में विकास कार्य तेज़ करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि 5 साल से बंद प्रधानमंत्री आवास को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही चालू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अब गांव-गांव में तेजी से विकास शुरू किया है।
इसमें जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी,नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, संतोष सिंह,सतीश सिंह, प्रदीप जायसवाल, जीतेन्द्र जायसवाल, जगवंशी यादव,प्यारेलाल जायसवाल, सुनील जायसवाल, दीपक मित्तल,खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवर, जे आर नागदेव, आशीष पटेल, आनंद मेहता, एवं ग्राम पंचायत के सरपंच ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







