बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जिन्होंने सक्रिय सदस्य का टारगेट पूरा किया है उनको बधाई देते हुए संगठन के कार्यों में लगे रहने की बात की।
कार्यक्रम के जिले द्वारा नियुक्त प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल उपस्थित रहे। इन्होने बन चुके सक्रिय सदस्यो को बधाई देते हुए सभी जनप्रतिनिधि को भी जो सक्रिय सदस्य नहीं बने हैं और पार्टी से समर्थित हैं उन्हें भी सक्रिय सदस्य बनने के लिए आग्रह किया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव के द्वारा की गई।कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष विनय भगत एवं उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।
इकार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ,जनपद अध्यक्ष विनय भगत,जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे , मंडल महामंत्री संतोष तिवारी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री शुभम सोनी,, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता बेक सहित पार्षद गण, सरपंच गण बी. डी.सी गण एवं मंडल के सैकड़ो सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ताओं के उपस्थित रहे जिनके बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Samachar vani news






