अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आतंकी और आतंक को बढ़ावा देने वालो को कभी समाज माफ नही करेगा. पहलगाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दुखद घटना है. उक्त उदगार शहर के विभिन्न संगठनों से उपस्थित दो सौ से अधिक महिलाओं ने कल रात अंबिकापुर के घड़ी चौक पर मोमबत्ती जलाकर व्यक्त किए.महिलाओं ने इस मौक़े पर कैंडल मार्च निकाल कर निर्दोष पर्यटकों की आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की.इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में मौज़ूद मुस्लिम समाज की महिलाओं ने सभी समाज की महिलाओं के साथ पहलगाम की बर्बर घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर इसे इंसानियत, गंगा ज़मुनी तहज़ीब के खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया.
शहर की महिला संगठनो की लगभग 200 बहनो ने समाजसेवी सुश्री वंदना दत्ता के नेतृत्व में बहुत भावुक होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,और पीड़ित परिवार को घड़ी चौक में मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की. उपस्थित मीडिया कर्मियों को वसुधा महिला मंच की अध्यक्ष सुश्री वंदना दत्ता ने अपने विचारों से अवगत कराया, और बहनों के साथ समवेत स्वर में कहा कि आतंकी और आतंकवाद को समूल नष्ट करें. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. सभी महिलाओं ने कहा कि आतंकी हमले में जीवन गँवाए परिवार को भगवान सहन शक्ति दे, हम सब निशब्द हैं, मर्माहत हैं, बेबस हैं.
सभी समाज की बहनो का मंच समभाव महिला मंच, वसुधा महिला मंच, तेज़स्विनी महिला मंच, सेवा किटी, आदया महिला बंग समिति, उमंग महिला उत्थान समिति , एकल समूह,रात्रिकालीन भोजन महिला समूह, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी समूह और विभिन्न समाज की बहनों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की बहने भारी संख्या में उपस्थित रहीं. इन्होंने पहलगाम की घटना को बेहद दुखद बताया और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की.कल शाम को घड़ी चौक में श्रद्धांजलि सभा मे विभिन्न महिला संगठन से लगभग 200 बहनो ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
Sushma tiwari, Editor
(Samachar vani news, ambikapur)





