पांच हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्ज़ा हटाने हुई कार्यवाही

पांच हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्ज़ा हटाने हुई कार्यवाही

samacharvani.com
0

 वन विभाग राजपुर, बरियों एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही


बरियों (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

बलरामपुर वन मंडल पदाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश पर आज वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भेस्की के कक्ष क्रमांक आरएएफ 2703 में ग्राम भेसकी के तेजू यादव, शंकर यादव, ईश्वर यादव व किशुन यादव के अवैध कब्ज़े को हटाते हुए 5 हेक्टेयर वनभूमि को कब्ज़ा मुक्त किया। राजपुर एसडीओ रवि श्रीवास्तव, रेंज ऑफिसर महाजन साहू के नेतृत्व में बरियों, चांची सर्किल के वनकर्मियों ने सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण, कब्ज़ा हटाया।




वन विभाग टीम ने 5 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्ज़ा हटाने की व्यवस्था की थी. वन परीक्षेत्र के रेंजर महाजन लाल साहू ने अतिक्रमण पर कार्यवाही का निर्देश दिया था और एक सप्ताह पहले ही दस्ताधारियों के कब्जे से सामान हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वन भूमि से कब्ज़ा नहीं हटाया गया था। सोमवार को वन विभाग के अमला व राजपुर केथाना प्रभारी  भारद्वाज सिंह, बरियो के प्रभारी रविंद्र सिंह, एवं वनकर्मियों ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जो सफल रहा।इन चार अतिक्रमणकारियों के ऊपर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञात हो कि बरियों भेसकी, बाटी डांड, भिलाई, चांची, ककना, डकवा, खुखरी ग्रामों के इलाकों से इससे पूर्व भी अतिक्रमण की घटनाएं हो चुकी है।वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे अतिक्रमण कारियों में खलबली मची है।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)