रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना विकासखंड शाला प्रवेश उत्सव

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना विकासखंड शाला प्रवेश उत्सव

samacharvani.com
0

सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने आज राजपुर में खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन..



राजपुर (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी)       

 आज बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड मुख्यालय में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि हमें अपने बेहतर भविष्य और आदर्श समाज की संरचना के लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना चाहिए। हमारे आदिवासी अंचल के सभी बच्चों में असीमित प्रतिभाएं छुपी है, इन्हें आकार देकर हम उन्हें आदर्श नागरिक बनने में योगदान दे सकते हैं।



 स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजपुर परिसर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं जिससे अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। आज दोपहर 11:00 बजे प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ के राजगीत से हुआ। सभा के आरंभ में खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार ने राजपुर ब्लॉक में शत प्रतिशत बच्चों के शाला प्रवेश को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि शत प्रतिशत प्रवेश हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। इन्होंने शासकीय प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि हम स्कूलों छात्रावासों आश्रमों में बेहतर परिवेश के साथ सभी संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं और राजपुर अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हो रही है। इन्होंने कहा कि पहाड़ी कोरवा एवं आदिवासी जनजातियों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष बलरामपुर श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने गरिमामय उद्बोधन में आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।समस्याओं का समाधान हो रहा है और हम शिक्षा के क्षेत्र में बलरामपुर जिले को आगे रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राजपुर अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी बच्चों के शाला प्रवेश हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं जो संतोषजनक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर माहौल देना होगा और पर्याप्त सुविधाएं भी देनी होगी।राजपुर क्षेत्र में सभी शालाओं में प्रवेश हेतु आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं और लगातार दर्ज संख्या बढ़ती जा रही है। 




जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने कहा कि पिछड़े वनांचल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं और सभी शिक्षक नियमित रूप से स्कूल जाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य करें। जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि जनपद पंचायत राजपुर से दूर दराज के अंचलों तक शाला आश्रमों के नियमित संचालन हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं,और आने वाले दिनों में राजपुर आंचल में शिक्षा की अलग तस्वीर सामने होगी।

 नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह मराबी ने कहा कि प्राचीन समय में गुरुकुल में गुरु शिष्य परंपरा थी और भारत के नालंदा विश्वविद्यालय,तक्षशिला पूरे विश्व की में ज्ञान के अध्ययन हेतु केंद्र के रूप में विख्यात हुए.।हमें इस गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित कर आदर्श शिक्षा और संस्कार हेतु प्रयास करना होगा।  कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द गुप्ता ने किया।



इस दौरान  विशिष्ट अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, रवि मराबी जिला पंचायत सदस्य, मुकेश गुप्ता,जनपद सदस्य, कमला सिंह, अनार देवी,शशिकला भगत ने नव प्रवेशी बच्चों का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी।  कार्यक्रम के समापन उपरांत विकलांग बच्चों को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया।नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक बस्ता और मिठाई के साथ अभिनंदन किया गया। ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया इसके साथ शाला में 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ।कार्यक्रम में राजपुर एसडीएम. श्री देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार श्री कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, एबीईओ. जे.आर.नागदेव,संतोष पाण्डेय, उदय यादव, मनोज बंसल, अनिल तिवारी, सतीश सिंह, महामंत्री संतोष तिवारी,शुभम सोनी, विराटराज तिवारी सहित विद्यालय परिवार, शिक्षक मौजूद रहे।




एक वृक्ष माँ के नाम..

कार्यक्रम के उपरांत एक वृक्ष मां के नाम के तहत मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री संजय सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह मराबी,जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।



न्योता भोज में बच्चों, पालकों, माताओं के साथ विधायक ने किया भोजन..




 
निशक्त स्कूली बच्चों को मिली ट्राई साइकिल,
 मेधावी बच्चों का किया गया सम्मान..







     (Samachar vani news, ambikapur)





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)