ओरसापाठ बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुईं, दुर्घटना में 85 घायलों का सघन इलाज जारी

ओरसापाठ बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुईं, दुर्घटना में 85 घायलों का सघन इलाज जारी

samacharvani.com
0



 बलरामपुर

 (समाचारवाणी)

 झारखंड के ओरसा पाठ में कल हुई भीषण बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है,और इस दुर्घटना के बाद बलरामपुर इलाके में मातम पसर गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रभावित परिवारों को मदद के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,और सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने भी घायलों से मुलाकात कर उनके बेहतर इलाज हेतु जानकारी ली और आवश्यक मदद हेतु आश्वासन दिया।

बलरामपुर के पिपरसोत- महाराजगंज से एक बारात लेकर जा रही ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस झारखंड के ऑर्स पाठ से लोध फल की ओर बढ़ रही थी जिसके 20 फीट नीचे नियंत्रित होकर पलटने से कल एक बड़ी दुर्घटना में 10 सवालों की मौत हो गई और पचासी यात्रियों की सघन चिकित्सा की जा रही है। घायलों को अंबिकापुर चिकित्सालय और बलरामपुर के साथ लातेहार जिले के कई अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है और गंभीर घायलों को रांची रिम्स में सघन चिकित्सा की जा रही है।

बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव से करीब 90 ग्रामीणों को लेकर झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध लोध फॉल जा रही निजी स्कूल बस ओरसाघाट मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी और अचानक ब्रेक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटनास्थल छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा के पास स्थित है। सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना पुलिस और छत्तीसगढ़ के सामरी थाना की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा महुआडांड़ अस्पताल एवं कार्मेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस किराये पर लेकर पिपरसोत के ग्रामीण भ्रमण के लिए निकले थे। ओरसाघाट के तीखे मोड़ पर बस रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

रांची  रिम्स किया गया रेफर

चिकित्सकों के अनुसार दर्जनभर से अधिक घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पिपरसोत गांव में शोक का माहौल है, परिजन अपने-अपने घायलों की जानकारी के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर बलरामपुर के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों के समुचित एवं आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सामरी विधायक उद्देश्यवरी पैकरा  घायल मरीजों से मिलने पहुंची अस्पताल, मृतकों के परिवार हेतु संवेदना व्यक्त की..



छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा के ओरसा घाट में हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों से जिला अस्पताल, अंबिकापुर पहुँचकर भेंट की व सभी के स्वास्थ्य का जायजा लिया।

इस दौरान घायलों का हालचाल जाना एवं उनके उपचार हेतु की जा रही चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश भी दिए।

इन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों एवं इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।इन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवार को सहायता राशि देने हेतु भी चर्चा की।













दुर्घटना स्थल की स्थिति

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)