नीरज बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजपुर में हुआ आत्मीय अभिनन्दन

नीरज बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजपुर में हुआ आत्मीय अभिनन्दन

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

 (समाचारवाणी)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नियुक्ति के बाद आज जिला बलरामपुर के राजपुर ब्लॉक में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात दरहा बाबा होते हुए गांधी चौक, राजपुर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कीं।



कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी का हुआ अभिनन्दन, सबने दी बधाई, लिया बड़ों का आशीर्वाद..

कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का वातावरण बन गया। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय और संगठित है।




मीडिया से बातचीत करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस की नई ऊर्जा और जोश को दर्शाया।

 महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, रैली में हुई शामिल..













इस दौरान  जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह लालसाय मिंज,जितेंद्र गुप्ता, खोरेन खलखो, नारद तिवारी डॉक्टर,बी एन द्विवेदी,राम अयोध्या सिंह, राम बिहारी यादव राजेश यादव बसंत जायसवाल, सुभाष अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय सिंह, राजेश पांडे, बृजेश मिश्रा डॉक्टर विश्वास,गोपी यादव, गंगा यादव सुनील भगत रामबिहारी यादव, रामनारायण जायसवाल वीरेंद्र जायसवाल विद्यानंद दुबे, संतोष सोनी विकास सोनी ईश्वर सिंह राजेंद्र मिश्रा पृथ्वी मिश्रा भुनेश्वर सिंह दयासागर सिंह रामकिशुन  मनोज यादव विनोद रस्तोगी सुनील भगत विमलेश, पंकज यादव आलोक सिंह बबलू खान,चठु राम, सुनील सिंह,मोनू यादव राजेंद्र सिंह विलियम खेस सुरेश यादव राहुल गुप्ता,राहुल भारती पंकज ठाकुर, आदित्य विभु जायसवाल, देवबली,पंकज जयसवाल,विकास यादव अशोक यादव गोविंद राम सुखलाल राम,बरसाती राम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)