मनरेगा विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

मनरेगा विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

samacharvani.com
0




राजपुर

(समाचारवाणी)

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा सिधमा मंडल के ग्राम ककना, मदनेश्वरपुर, सिधमा में पदयात्रा कर महिला पुरुषों व युवा साथियों से मनरेगा को लेकर विस्तृत चर्चा कर भाजपा की मनरेगा विरोधी नीतियों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।

 इसके साथ ही ढकवा, चांची, दुप्पी चौरा हक्षेत्र में भी मनरेगा विरोधी नीतियों पर कांग्रेस की पदयात्रा ने आम जनों मेंनई योजना की विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया।

 राजपुर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में बरियों क्षेत्र के बृजेश मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने उत्साह पूर्वक रैली निकाली।नीरज तिवारी ने कहा कि मनरेगा गरीब मजदूरों का अधिकार और हक है।सरकार गरीब, मज़दूर के आजीविका को प्रभावित कर रही है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल सेक्टर के पदाधिकारी साथियों सहित ग्रामीण महिला पुरुष युवा साथी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)