सभी समाज की बहनो के साझा मंच समभाव महिला मंच ने मनाया गणतंत्र दिवस

सभी समाज की बहनो के साझा मंच समभाव महिला मंच ने मनाया गणतंत्र दिवस

samacharvani.com
0

सभी समाज की बहनो के साझा मंच समभाव महिला मंच ने मनाया 26 जनवरी



अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

समभाव महिला मंच  सभी महिलाओं के बीच राष्ट्रीय त्यौहार भी मनाती है।इसी क्रम में 26 जनवरी को अलंकार ग्रीन्स में 75 बहनो ने मिलकर राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस मनाया, जिसमे सदस्य मंजूषा भगत, महापौर भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर देश भक्ति गीत , सन्तोष पांडे, वन्दना दत्ता, मुक्ता गुप्ता, अनुभा डबराल, संगीता मुखर्जी, हेना सेन,जया तिवारी ,रिया तिवारी,लिलि बसु राय, नीलिमा मिश्रा,  मधु चौदह , नुजहत फातिमा,  राखी चक्रवर्ती लिलि कहकशा अतिशि भटाचार्य ने प्रस्तुत किया, अंजुम शमीम,नीलमा गोयल,  विमला यादव ने कविता प्रस्तुत की।



आयोजन की ज़िमेदारी किरण गुप्ता, हिना परवीन, संजीता स्वर्णकार, , आशा गुप्ता ने बखुबी निभाया, समूह में बहनो ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, सभभाव द्वारा माह फरवरी में सभी समाज की बहनो के द्वारा एक दिवसीय आनंद मेला कलाकेंद्र मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया, इसकी ज़िमेदारी स्वेता गुप्ता, पूनम मिश्रा को दी गई, सभी बहनो ने सविधान से मिले अधिकारों के साथ उसे पूरा करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी मंच की संयोजक सुश्री वंदना दत्ता ने दी।

      


   

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)