रक्षा गौ सेवा आश्रम बासेन में हर्षोल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया

रक्षा गौ सेवा आश्रम बासेन में हर्षोल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया

samacharvani.com
0

 


राजपुर

(समाचारवाणी)

आज रक्षा गौ सेवा आश्रम, बासेन में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष केशरी, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, बलरामपुर रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।



इस अवसर पर आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव सहित गौ सेवा से जुड़े सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आश्रम परिवार, गौ सेवकों एवं ग्रामीणों की भारी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया तथा गौ माता की सेवा व संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने गौ सेवा को सामाजिक दायित्व बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में सेवा भाव की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, देशभक्ति के नारों एवं गौ सेवा के संकल्प के साथ किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)