बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के सेंदूर नदी में रेत में दबी लाश की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। बलरामपुर पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को थाना बलरामपुर के ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी किनारे बरामद अज्ञात शव का पहचान आज दिनांक 31/01/2026 को विश्वनाथ केरकेट्टा पिता स्व. लोहार साय केरकेट्टा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम सलिया पारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के रूप की गई है।
इस घटना पर थाना बलरामपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच विवेचना की जा रही है।


