नशे के सौदागर जीजा साला की रफ्तार 1200 नाग नशीला इंजेक्शन बरामद, नशे के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

नशे के सौदागर जीजा साला की रफ्तार 1200 नाग नशीला इंजेक्शन बरामद, नशे के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

samacharvani.com
0


अम्बिकापुर

(समाचारवाणी)

सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड से नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को उसके जीजा के साथ बतौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1200 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की शाम टीम गश्त पर बतौली जा रही थी। बेलकोटा बस स्टॉप पर दो व्यक्ति बोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनूप गुप्ता निवासी गोदरमाना, जिला गढ़वा (झारखंड) एवं विनय गुप्ता निवासी पाटोली, जिला सरगुजा बताया। तलाशी लेने पर एक बोरी से 600 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन तथा दूसरी बोरी से 600 नग एवीआईएल इंजेक्शन बरामद किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)