सेवनिवृति से पहले बीईओ ने सौंपे ज़रूरी दस्तावेज़, प्रधानपाठक को किया सम्मानित,

सेवनिवृति से पहले बीईओ ने सौंपे ज़रूरी दस्तावेज़, प्रधानपाठक को किया सम्मानित,

samacharvani.com
0




 बलरामपुर (राजपुर)

(समाचारवाणी)

आज  खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर आज 31जनवरी को सेवानिवृत हो रहे श्री गुप्तेश्वर तिवारी,प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला धंधापुर को शाल, श्रीफल और पी पी ओ प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।इन्हें सेवानिवृत्ति से पहले पीपीओ प्रदान किया गया।




श्री गुप्तेश्वर तिवारी 1986 से सेवारत हैं। ये 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज 31जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले पीपीओ प्रदान किया गया।

 खंड शिक्षा कार्यालय राजपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सेवा निवृत प्रधान पाठक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द गुप्ता ने उन्हें शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. नागदेव, आनंद मेहता,  आशीष पटेल,शाखा प्रभारी रविकांत पुरी, रामप्रसाद  सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)