बलरामपुर (राजपुर)
(समाचारवाणी)
विकास खंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक राजपुर के तीसरे दिन स्टेडियम ग्राउंड राजपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपुर श्री संजय दुबे और विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द गुप्ता द्वारा खेल का अवलोकन किया गया।
सरगुजा ओलंपिक की सर्वोच्च प्रतिस्पर्धा में स्कूली बच्चे खिलाड़ी उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं और स्थानीय प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं प्रतिदिन स्टेडियम ग्राउंड राजपुर में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शन ग्रामीण ओलंपिक खेलों को देखने के लिए उमड़ रहे हैं और धीरे-धीरे प्रतियोगिता रोचक होती जा रही है।
इसमें खो - खो, कबड्डी, वॉलीबाल, सीनियर, जूनियर, पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजित किया गया। आज 31 जनवरी को फुटबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमे अधिक से अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों को शामिल होने हेतु अपील की गई।







