बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज राजपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सरगुजा ओलंपिक 2026 के आयोजन पर उन्हें बधाई दी। इन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा में खरे उतरने के लिए स्कूल स्तर पर ही प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें पर्याप्त सुविधाएं देकर हमें आगे बढ़ाना चाहिए।
विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि सरगुजा ओलम्पिक न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी सशक्त करता है।
इन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री संजय सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह , मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव , महामंत्री संतोष तिवारी , बबलू यादव , मनोज बंसल , आलोक यादव , राजेश यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत , शंकर गोयल , वार्ड पार्षद,संजय दुबे जनपद सीईओ, अरविन्द गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं युवा मोर्चा मंडल के कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं प्रतिभागी शामिल हुए।











