कांग्रेस किसानों के हित में 30 जनवरी को नेशनल हाइवे 343 पर करेगी चक्का ज़ाम

कांग्रेस किसानों के हित में 30 जनवरी को नेशनल हाइवे 343 पर करेगी चक्का ज़ाम

samacharvani.com
0

 




 राजपुर

(समाचारवाणी)

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने एवं पंजीकृत किसानों के धान खरीदने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडी प्रांगण के सामने एनएच 343 सड़क पर 30 जनवरी को सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आज राजपुर एसडीएम एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों किसानों को धान बिक्री में हो रही परेशानियों,और किसने को धान बिक्री में तकनीकी खराबियों के कारण समिति के चक्कर लगाने, टोकन लिमिट एवं अन्य समस्याओं विसंगति के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर  राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम करेगी।

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसानों को अपनी फसल बेचने में हो रही दिक्कत और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ में आम नागरिकों के साथ सभी क्षेत्रवासी किसान आगामी 30 जनवरी को मंडी प्रांगण के सामने दोपहर 12:00 बजे सांकेतिक चक्का जाम करेंगे।आज एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए नीरज तिवारी ने 30 जनवरी के सांकेतिक चक्का जाम हेतु सभी किसानों क्षेत्र वासियों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)