राजपुर
राजपुर अंचल के भोले भाले ग्रामीण से 49000 रुपये की उठाई गिरी के मामले में फरार दूसरा मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है जिससे ठगी की गई रकम में से 38000 रुपये भी बरामद किया गया है।
आरोपी राम सिंह पिता नान साय उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तूँगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 2 फरवरी को प्रार्थी अपने लड़के के साथ सहकारी बैंक राजपुर में धान बिक्री किये हुए का रुपया निकालने आया था। प्रार्थी का लड़का जेरोम रुपया निकालने का ड्रावल फ़ार्म भरकर अपने पिता को बैंक के पास छोड़ कर अपने निजी काम पर राजपुर में चला गया था उसी दौरान प्रार्थी का बैंक से नाम पुकार होने पर कुल 49,000 उनचास हज़ार रुपया नकद प्राप्त किया। इसके बाद कुछ समय तक आवेदक अपना लड़के का इंतज़ार किया। लड़के के नहीं आने पर प्रार्थी निबल साय अकेले पैदल अपने गाँव डांड खड़ुआ की ओर मेन रोड से जा रहा था।
इसी समय दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से रास्ते में मिले जो प्रार्थी से तम्बाखू मांगे और निबल साय के बेटे का नाम पूछे। प्रार्थी अपने सीधेपन के कारण बिना कुछ समझे अपने बेटे का नाम बता दिया ! आरोपियों द्वारा प्रार्थी के बेटे को पूर्व से जानते हैं बोलकर उसके गांव घर तक पहुँचाने की झांसा देकर प्रार्थी द्वारा कपड़े के तवालिया में 500-500/- रुपये के एक बंडल कुल रूपये 49000/- को माँगकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर कुछ दूर आगे ले जाकर प्रार्थी को बोले की एक दुकान से सामान खरीदकर आ रहे हैं का बहाना बनाकर रुपया को बेईमानी पूर्वक ठग कर भाग गए थे।
इसके बाद प्रार्थी पुलिस को तत्काल नहीं बताकर अपना गांव घर चला गया था। घटना दिनांक को ही बाद में शाम रात को अपने बेटे के साथ थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं पतासाजी में लिया गया
*ग्रामीण ग़रीब कृषक का दिन दहाड़े रुपया ठगी का शिकार होने से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी राजपुर को आरोपी को धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी ने सर्वप्रथम नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो प्रार्थी को मोटर साइकिल में ले जाते वीडियो फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर संदेही तक पहुँच कर आरोपी को फ़ोटो वीडियो दिखाया गया तो आरोपी घटना कारित करना स्वीकार किया।
इसने विस्तृत रूप से बताया कि घटना दिनांक को अपने गांव घर से राजपुर होते हुए झींगो मेहमानी करने जा रहे थे रास्ते में कोआप्रेटिव बैंक राजपुर के पास बैंक से रुपया निकालकर पैदल जाते बुजुर्ग प्रार्थी निबल लकड़ा को अपने झांसे में लेकर मोटरसायकल में बैठाकर रुपया सहित घर पहुंचा देंगे कहकर कुछ दूरी ले जाकर 49000 रूपये का ठगी कर भाग गए थे।
मामले में 7फरवरी को आरोपी जेल कुमार पिता रामलाल उम्र 27 वर्ष पता ग्राम तुंगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार कर मामले में ठगी रकम को आरोपी के कब्जे से Rs 20000/- रुपए जप्त किया गया था! आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उठाई गिरी के मामले में फरार शातिर मुख्य आरोपी राम सिंह पिता नान साय उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तूँगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से ठगी की 18,000/- रुपये नकद एवं घटना में उपयोग लाई गई मोटर सायकल क्रमांक CG 15 ED 5697 को जप्त किया है !
आरोपी राम सिंह द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि इसका सहयोगी साथी जेल कुमार पूर्व में भी थाना लखनपुर क्षेत्र में इस प्रकार का ठगी कर चुका है उस प्रकरण में जेल भी गया था चार माह पहले जमानत पर छूटा है ! जेल कुमार के साथ मिलकर आसपास क्षेत्र में आदतन ठगी करना बताया है ! प्रकरण में कुल ठगी रकम 49,000/- रुपये में से कुल 38,000/- रुपये जप्त किया गया है ! शेष राशि को आरोपी द्वारा घूमने फिरने खाने पीने में खर्च कर देना बताया गया है ! आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


