बलरामपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज एसडीएम कार्यालय राजपुर पहुंचकर आगामी 16 फरवरी को नव की मोड राजपुर पर सड़क निर्माण की लापरवाही और दुर्दशा के संबंध में चक्का जाम करने संबंधी ज्ञापन राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्टर बलरामपुर हेतु प्रेषित ज्ञापन में नीरज तिवारी ने उल्लेख किया है कि पिछले 4 माह से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का निर्माण कर चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से इस मार्ग में कई बड़ी दुर्घटनाएं और प्रतिदिन यात्रियों नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबिकापुर से बाल रामानुजगंज मार्ग में राजपुर तक कई स्थानों पर सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। वहां ना संकेतक और खतरे का निशान भी नहीं लगाया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। श्री तिवारी ने कहा कि इस मार्ग में पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ते धूल केगुबार के बीच में बाइक सवार और छोटे वाहनों को गुजरना पड़ता है, जिसमें प्रतिदिन गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्ग में रोज ट्रैफिक जाम की स्थिति हो रही है। जगह-जगह नाली निर्माण हेतु गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है और धीमी गति से कार्य चल रहा है। निर्धारित मापदंडों के अनुसार ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं करने से सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह है। यदि शीघ्र सड़क में निर्माण तीव्र गति से नहीं हुआ तो इस मार्ग में चलना भी दुभर हो जाएगा। कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने आज एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान से मुलाकात कर सड़क की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी निर्माण के दौरान कभी भी निर्माण स्थल तक नहीं पहुंच रहे हैं और जिससे तकनीकी गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
रोज़ उड़ती धूल से जन स्वास्थ्य को गंभीर ख़तरा-डॉ प्रीतम राम
पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि रोज उड़ती धूल के कारण राजपुर सहित इस मार्ग के दोनों और दुकानदार व्यापारी और आम नागरिक के घरों में धूल की मोटी परत जम रही है। जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आए दिन सांस के मरीज बढ़ रहे हैं और पीठ दर्द नसों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि इस मार्ग में ज़र्ज़र सड़क के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मरीज को अंबिकापुर ले जाने में खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बालिकाओं, महिलाओं बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि कोई दुर्घटना और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो मरीजों को अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो जा रही है प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, और हड्डियों नसों से संबंधित दमा खांसी से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जा रहा है।
उच्च गुणवत्ता के सड़क निर्माण की जरूरत -सुनील सिंह
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण में काम मशीन और मानव संसाधन लगाए जाने से निर्माण की गति काफी धीमी है। सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है।राजपुर नगर में नाली निर्माण में जन भावनाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विभाग का तकनीकी अमला नदारत है, और जनता धूल और दुर्घटना से बेहाल है। जिम्मेदार प्रतिनिधि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने के प्रति उदासीन हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है,लेकिन प्रशासन और विभाग सड़क सुधार के प्रति उदासीन है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी है।
इ
नगर में सुचारू यातायात के लिए एसडीएम को सोपा गया ज्ञापन
आज कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम राजपूत देवेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंप कर राजपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 343 पर रोज होने वाले ज़ाम से निजात पाने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इन्होंने कहा है कि ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिस पर कोई सूचना बोर्ड नहीं है। अंधेरे और धूल में राहगीर और वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। साप्ताहिक बाजार रविवार के दिन रेस्ट हाउस के सामने यातायात प्रबंधन पार्किंग की व्यवस्था और डेली मार्केट के आसपास बढ़ती भीड़ और वाहनों के बेलगाम रफ्तार पर नियंत्रण,यात्री बसों के बस स्टैंड के अंदर खड़ा करने और महुआ पर में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने गति नियंत्रक के सही उपयोग,और तेज रफ्तार वाहनों पर,, सहित त्वरित एक्शन की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सीएमओ राजपुर एवं थाना प्रभारी राजपुर से भी यातायात नियंत्रण हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया है।
![]() |
| राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बढ़ती दुर्घटना |
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ प्रीतइस दौरान पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम,वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील सिंह अधिवक्ता, डॉ बी एन द्विवेदी, अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता, सुरेश सोनी, रामबिहारी यादव,मानु चौबे, राहुल भारती,रवि सोनी, संजीव गुप्ता, पंकज यादव, विकास यादव,देवबली,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।







