बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक मुख्यालय में आज मां महामाया मंदिर परिसर राजपुर में संतोषी माता मंदिर स्थापना के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर हुए सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अंचल के श्रद्धालु एवं राजपुर के नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए आयोजकों को धार्मिक आयोजन की निरंतरता की बधाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी और बचपन से ही संस्कारों का बीजारोपण, भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए जरूरी कदम होगा।
कार्यक्रम के आयोजक श्री आकाश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष राजपुर ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए माता संतोषी मां मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के आयोजन पर विधायक, मौजूद जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था सुधारने के लिए वह लगातार प्रयत्नशील रहेंगे
राजपुर के समाज सेवी श्री अशोक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल द्वारा कई सालों से राजपुर आंचल में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने का क्रम निरंतर जारी है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आए ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा मां काली मां दुर्गा पर आधारित भक्तिपूर्ण प्रस्तुति ने मन मोह लिया। इस दौरान द्वितीय स्थान और विशिष्ट प्रस्तुतियों के लिए छात्र-छात्राओं और शिव महिमा के प्रदर्शन कर रहे बाल कलाकारों को भी उनकी उत्कृष्ट अभिनय क्षमता के लिए पुरस्कृत किया गया। आयोजक अशोकअग्रवाल आकाश अग्रवाल,उनकी माता सरोज देवी, परिधि अग्रवाल एवं परिजनों ने कार्यक्रम का संयोजन किया।आयोजक आकाश अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं स्कूली संस्थाओं के प्रबंधक प्राचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला भाजपा महामंत्री एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह,जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह,शशिकला भगत,अनिल दुबे, संतोष पांडे, उदय यादव, दीपक मित्तल, बजरंग अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, संचालक अनिल गुप्ता ने स्कूली बच्चों एवं बाल कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राजापुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता, बीएमओ डॉक्टर रमेश जायसवाल, रेंज ऑफिसर महाजन लाल साहू,सहित नगर पंचायत के समस्त पार्षद,अतिथि,नागरिक श्रद्धालु पुरुष महिलाएं, स्कूली बच्चे और दूरस्थ अंचलों से आए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।सुबह से भजन मंडलियों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति हुई और मां संतोषी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ चतुर्थ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम के निर्णायक सीईओ संजय दुबे, बीईओ अरविन्द गुप्ता, रेंजर महाजन साहू ने सभी मंचीय प्रस्तुति के आकलन कर पुरस्कृत किया। इस दौरान भंडारा प्रसाद में श्रद्धालु शामिल हुए। विजेता प्रथम पुरस्कार ज्ञानसागर 11000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार सनशाइन स्कूल 5100 एवं 1100 पुरस्कार दिया गया। कुल 22 प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया।सनातन संस्कृति की झांकी ने मन मोहा।















