शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरगुजा के सात शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, होंगे सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरगुजा के सात शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, होंगे सम्मानित

samacharvani.com
0

    जिले के सात शिक्षक होंगे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित



अंबिकापुर 

(समाचारवाणी)

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरगुजा के सात शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। देश के सबसे बड़े स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2025-26 के लिए शिक्षकों के नाम घोषित किए गए हैं। चयनित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक, तकनीक-संयुक्त और नवाचारपूर्ण बनाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर किया है। सम्मान के लिए चयनित शिक्षक में अंबिकापुर की परसा मिडिल स्कूल में पदस्थ आराधना तिवारी को सम्मानित किया जाएगा। लेखन और नवाचार से जुड़ी अंबिकापुर ब्लॉक के परसा स्कूल की शिक्षिका श्रीमति आराधना तिवारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं,और बच्चों में रचनात्मक कौशल को निखारने और अभिव्यक्ति को आकार देने में इनकी सराहनीय भूमिका रही ह

इन्होंने स्कूल के बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा है, और स्कूल के बच्चों का राष्ट्रीय पत्रिका चकमक में लगातार हर अंक में रचनाएं प्रकाशित हो रही हैं। आराधना तिवारी के अलावा बतौली से उमा साहू, लखनपुर से पूर्णिमा मेहता, लुंड्रा से रिंकी पैकरा, सीतापुर से सरिता एक्का तथा उदयपुर से रजनीकांत साहू। सम्मान समारोह में देशभर से चयनित नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जहां सरगुजा के शिक्षक भी अपने नवाचारों का प्रदर्शन कर सकेंगे।


स्कूली बच्चों के साथ शिक्षिका आराधना तिवारी


Samachar vani news


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)