बलरामपुर
(समाचारवाणी)
विकासखण्ड राजपुर के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय स्वस्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद का आयोजन 5 फरवरी को सामरी विधायक के मुख्य आतिथ्य में अग्रसेन भवन, राजपुर में किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पंचायतों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैंकरा रहीं। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों, मितानिनों, सरपंचों एवं उपसरपंचों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान तथा शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया ।
खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर डॉ रमेश जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए जमीनी कार्यकर्ता के रूप में मितानिनों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें एक मजबूत कड़ी बताया डॉ रमेश जायसवाल ने राजपुर अंचल में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए विधायक के सहयोग हेतु आभार प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का संयोजन रूबी सोनी (जिला मितानिन समन्वयक), प्रमिला सिंह (एसपीएस) एवं एसपीएस नेम्हामनी प्रजापति के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सम्मेलन में बीएमओ डॉ. रमेश जयसवाल, बीपीएम मोनू सोनी, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी गुरुचरण यादव सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अनार बाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, कमला प्रसाद, संतोष तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।








