बलरामपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर विकासखंड के ग्राम चौरा में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सामरी विधायक उद्देश्यवरी पैकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और सामाजिक सौहार्द एकता की बुनियाद बनती है ग्रामीण अंचलों में खेल के विकास के लिए हर संभव मदद करती रहेंगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण ग्रामीजन उपस्थित थे।जिला सूरजपुर के जगन्नाथपुर एवं जिला बलरामपुर के चौरा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें चौरा की टीम ने प्रथम तथा जगन्नाथपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में महिला वर्ग का फाइनल मैच जिला सरगुजा के कुल्हाड़ी एवं जिला सूरजपुर के मानपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मानपुर की टीम ने प्रथम तथा कुल्हाड़ी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सामरी विधायक श्रीमति पैकरा ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष विनय भगत जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, कृष्णानंद तिवारी,अनिल तिवारी, उदय यादव, कैलाश पोया सहित सरपंच, ग्रामीण उपस्थित रहे।









