राष्ट्रीय राजमार्ग की समस्या को लेकर विधायक ने नागरिकों और अधिकारियों की ली बैठक

राष्ट्रीय राजमार्ग की समस्या को लेकर विधायक ने नागरिकों और अधिकारियों की ली बैठक

samacharvani.com
0

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बनने वाले नाली की ऊंचाई को लेकर आज नागरिकों ने राजपुर में आपत्ति दर्ज कराई..



राजपुर

(समाचारवाणी)

आज राजपुर में एन एच.-343 सड़क से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु सामरी विधायक की मौजूदगी में राजपुर नगर के नागरिकों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग  के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर आपसी सहमति बनी। 




 नागरिकों और नेशनल हाईवे के अधिकारियों से संवाद करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि मार्ग निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता और आम जनों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। राजपुर की नागरिकों की प्रमुख मांग थी कि सड़क किनारे बनने वाली नाली की ऊंचाई कम की जाए। कम से कम 2 फीट नीचे नाली बने क्योंकि इतनी ऊंचाई पर लोगों का घरों में आना-जाना मुश्किल हो जाएगा और सड़क किनारे के मकान गड्ढों में तब्दील हो जाएंगे। आम जनजीवन की नाली को लेकर परेशानी को देखते हुए सामरी विधायक ने उच्च अधिकारियों से रायपुर विमर्श करने और प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। नाली की ऊंचाई को लेकर सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने की बात विधायक ने कही।

राजपुर नगर के बीच में नाली निर्माण के साथ सड़क निर्माण की गुणवत्ता उड़ने वाले धूल से लोगों को निजात दिलाने और सुचारू आवागमन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु ठेकेदारों से नियत समय में उच्च गुणवत्ता एवं मापदंड के अनुरूप सड़क निर्माण हेतु इन्होंने व्यापक चर्चा की।इस दौरान राजपुर के कुछ नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विलंब से निर्माण, एवं सड़क से मलवा न हटाने रोज सड़क जाम होने,धूल के गुबार से निजात दिलाने और सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने की अपील की। अधिकारियों और नागरिकों के बीच कई मुद्दों पर आपसी सहमति बनी।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधिगण एवं राजपुर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)