मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर द्वारा राजपुर हॉस्पिटल एवं बरियों में किया गया आकस्मिक निरीक्षण: मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर द्वारा राजपुर हॉस्पिटल एवं बरियों में किया गया आकस्मिक निरीक्षण: मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर

(समाचारवाणी)

आज दिनांक 04 फरवरी  2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय द्वारा जिले अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परियों की सघन जांच कर व्यवस्था में संतोषजनक प्रगति को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिए एवं अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया पहली बार नियुक्ति के बाद पहली बार राजपुर पहुंचे जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राष्ट्रीय अभियान के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम जानकारी लेकर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों से विचार विमर्श किया।






 निरीक्षण के दौरान  डॉ विजय सिंह ने संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं, मानव संसाधन, दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण,  next Gen module ,medLEaPR,HRP (High risk pregnancy) राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा कमियों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश के साथ -साथ अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ बलरामपुर डॉ विजय सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे में सफर करने वाले यात्रियों को आपातकालीन सुविधा के लिए भी व्यापक प्रबंध करने की जरूरत है।





 इन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरबा सहित दूरदराज अंचल में रहने वाले समुदाय के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधा की समीक्षा की इन्होंने राजपुर में बीएमओ डॉक्टर विजय रमेश जायसवाल से ओपीडी लैब, वार्ड,साफ सफाई की जानकारी लेते हुए कैंपस में आवश्यक सुधार हेतु भी निर्देशित किया।











बरियों में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश साहू एवं चिकित्सा कर्मियों से संवाद कर वार्ड का निरीक्षण किया एवं मरीज से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर विजय सिंह के साथ बीएमओ डॉक्टर रमेश जायसवाल, डॉक्टर अवधेश साहू,डॉ गुप्ता, डॉक्टर मिश्रा एवं सभी चिकित्सा कर्मियों से समस्याओं और मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली राजपुर कैंपस के सौंदरीकरण पर उन्होंने संतोष व्यक्त कर मरीज के परिजन हेतु भी बैठक पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)