सांसद चिंतामणि महाराज ने 2 नए प्लेटफार्म सहित विकास कार्यों की रखी आधारशिला.

सांसद चिंतामणि महाराज ने 2 नए प्लेटफार्म सहित विकास कार्यों की रखी आधारशिला.

samacharvani.com
0


अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन.

ट्रेन विस्तार निर्माण के लिए सम्मलित प्रयास करने का आह्वान : सांसद सरगुजा श्री चिंतामणि महाराज .




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में 2 नए प्लेटफार्म, नयी लूप लाइन, फुटओवर ब्रज भूमिपूजन किया। इस चिंतामणि महाराज ने कहा कि अम्बिकापुर ब्य रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ट्रेनों के संचालन में भी सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि नए प्लेटफार्म के निर्माण और लूप लाइन के विस्तार से ट्रेनों के आवागमन की क्षमता बढ़ेगी। फुटओवर ब्रिज बनने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक सुरक्षित आवाजाही का बेहतर विकल्प मिलेगा।



 सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रेल सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंबिकापुर के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और समय-समय पर शहर के विकास से संबंधित सुझाव भी देते रहना चाहिए। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को लापरवाही छोड़कर समयबद्धता और कर्मठता के साथ कार्य करने की नसीहत दी साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में रेलवे के मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के नि निर्देश दिए।




अंबिकापुर से रायपुर के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव को रेलवे ने संज्ञान में लिया 

 जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश तिवारी ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट का कार्य पूर्णता की ओर है और इस वर्ष के अंत तक नए प्लेटफार्म का निर्माण भी पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद अम्बिकापुर से नई ट्रेनों का संचालन सुगमता से संभव हो सकेगा। अंबिकापुर से रायपुर के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव को रेलवे ने संज्ञान में लिया है। इस ट्रेन को प्रातः 4 बजे अम्बिकापुरसे चलकर सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचने तथा शाम 4 बजे रायपुर से चलकर 11 बजे अम्बिकापुर पहुंचने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्टेशन में पार्किंग की समस्या को दूर करने तथा स्टेशन तक अलग पहुंच मार्ग की संभावनाओं की भी रेलवे द्वारा संभाव्यता परीक्षण की बात कही गई है। स्टेशन के दूसरे छोर से ऑटो की निकासी के लिए अलग मार्ग बनाए जाने से जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा। 

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, विनोद हर्ष, सहायक मण्डल अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पंचायत सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, करता राम गुप्ता, कैलाश मिश्रा, अजय तिवारी, मंगल पाण्डेय, मनीष सिंह, पीयूष त्रिपाठी, विजय व्यापारी, मनोज गुप्ता, रेलवे बोर्ड के एएनआई श्री अजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक सुधांशु रंजन, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)