भाजपा संयुक्त मोर्चा द्वारा पदाधिकारी का हुआ सम्मान, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्ना लाल चौधरी का हुआ अभिनंदन

भाजपा संयुक्त मोर्चा द्वारा पदाधिकारी का हुआ सम्मान, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्ना लाल चौधरी का हुआ अभिनंदन

samacharvani.com
0

 



राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी न्यूज़) 

भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा  राजपुर द्वारा विधायक निवास में समस्त मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सातों मोर्चों—किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा—के नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं परिचय  आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथिश्री मुन्नालाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है, जहां सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मिलजुलकर कार्य करें और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री संतोष तिवारी, एवं आभार प्रकट बबलू यादव,ने किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे, गोपाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष कैलास अग्रवाल, जिला सदस्य रवि प्रताप मरावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री अनिल गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता, राजा सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री गौरव सिंह सहित वीरेंद्र रवि, सत्येंद्र यादव, बरकत अंसारी, सुरेश टोप्पो, मोनिका कुजूर, अवित यादव, राजेश नाग, अनुज यादव, रोशन गुप्ता और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)