पहाड़ी कोरवा बच्चों के साथ विधायक ने मनाया अपना जन्मदिन

पहाड़ी कोरवा बच्चों के साथ विधायक ने मनाया अपना जन्मदिन

samacharvani.com
0





अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शंकरगढ़ स्थित बेलकोना पहाड़ी कोरवा बालिका आश्रम में बालिकाओं के साथ सादगीपूर्वक जन्मदिन मनाया । पहाड़ी कोरवा बालिकाओं के साथ समय बिताकर उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विधायक ने कहा कि उनका साथ और आत्मीयता मेरे लिए अमूल्य है। श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने कोरवा बालिकाओं से बात करते हुए कहा कि अंचल की महिलाओं के सशक्तिकरण,विकास, आत्मनिर्भरता के अवसर देने के साथ बालिकाओं के सुरक्षा, शिक्षा और विकास उनकी प्राथमिकता में सदैव रहेंगे।

इस अवसर पर आश्रम की छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।




जन्मदिन के अवसर पर भगवतपुर, शंकरगढ़, राजपुर, बरियो एवं अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं नागरिकगणों के द्वारा स्नेहपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुआ।

आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास सदैव प्रेरणा देता रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)