बलरामपुर (राजपुर)
(समाचारवाणी)
जनपद पंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल द्वारा राजपुर विकासखंड के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भेजे गए प्रस्ताव को जिला कलेक्टर बलरामपुर द्वारा सचिव राज्य शासन द्वारा धर्मस्य एवं सामाजिक न्यास रायपुर को भेजा गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
राजपुर के जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने राजपुर ब्लॉक के नगर पंचायत राजपुर, ओकरा कोठी पत्थर, बासेन मंदिर बूढ़ा बगीचा, नवकी, आमदारी,पहाड़खंडवा,कवाडु,शिवपुर,,डीगनगर मंदिर सहित राजपुर ब्लॉक के 19 मंदिरों की मरम्मत चरणों हेतु प्रस्ताव कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा बलरामपुर के माध्यम से राज्य शासन को भेजा गया है। ज्ञातव्य है कि राजपुर इलाके के कई मंदिर देखरेख के अभाव में आशिक क्षतिग्रस्त हो रहे थे। इनमें आवश्यक निर्माण कार्य सुधार हेतु पहल करते हुए जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने स्थानीय समुदाय की मांग पर प्रशासन को जनपद पंचायत की ओर से प्रस्ताव प्रेषित कर शीघ्र जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ करने की मांग की है। राजपुर के जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हैं और मंदिरों में भंडारा,सांस्कृतिक कार्यक्रम और कंबल वितरण के कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं।मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु उनके प्रयास की श्रद्धालुओं ने सराहना की है।


