चैत्र नवरात्र के अवसर पर समभाव महिला मंच द्वारा व्रती बहनों के लिए मंदिरों में किया फल वितरण कार्यक्रम

samacharvani.com
0

अंबिकापुर

(समाचारवाणी) 

______________________

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर  समभाव महिला मंच द्वारा नगर अंबिकापुर के मंदिरों में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा,भक्तिभाव व उल्लास से किया गया। जिसमें समभाव महिला मंच की सभी समाज से जुड़ी सदस्य बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि समभाव महिला मंच विविध समाज की बहनों का एक साझा मंच है और इस मंच में प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध पारंपरिक पर्व व त्यौहार पूरी श्रद्धा,आस्था,भक्तिभाव और उल्लास से मनाये जाते हैं।

समभाव महिला मंच की सदस्य बहनों ने नगर के दुर्गा मंदिर,गौरी मंदिर और समलाया मंदिर में अलग अलग समूह में शामिल होकर व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिससे समाज में श्रद्धा,आस्था व उल्लास के साथ साथ समरसता, सौहार्द्र व सद्भाव के तानाबाने का वातावरण निर्मित हुआ।

इस दौरान स्थानीय दुर्गा मंदिर में सुश्री वंदना दत्ता के मार्गदर्शन में अनुभा डबराल, सोनी सिन्हा,श्रद्धा सोनी,श्रद्धा खेरपाण्डे, मधु शर्मा,मुक्ता गुप्ता, अंजुम शमीम,डॉ शबनम ख़ानम,नीलू गुप्ता, मंजू जयसवाल,सरिता सिंह, लिली कहकशां,राज छाबड़ा, ममता सिंहतनुश्री मिश्रा, विमला यादव,पूनम जायसवाल और सीता शर्मा उपस्थित रहीं।

चैत्र नवरात्र के अवसर पर समभाव महिला मंच द्वारा व्रती बहनों के लिए समलाया मंदिर में किया फल वितरण कार्यक्रम..

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर  समभाव महिला मंच द्वारा नगर अंबिकापुर के मंदिरों में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा,भक्तिभाव व उल्लास से किया गया। जिसमें समभाव महिला मंच की सभी समाज से जुड़ी सदस्य बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि समभाव महिला मंच विविध समाज की बहनों का एक साझा मंच है और इस मंच में प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध पारंपरिक पर्व व त्यौहार पूरी श्रद्धा,आस्था,भक्तिभाव और उल्लास से मनाये जाते हैं।

समभाव महिला मंच की सदस्य बहनों ने नगर के दुर्गा मंदिर,गौरी मंदिर और समलाया मंदिर में अलग अलग समूह में शामिल होकर व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिससे समाज में श्रद्धा,आस्था व उल्लास के साथ साथ समरसता, सौहार्द्र व सद्भाव के तानाबाने का वातावरण निर्मित हुआ।

इस दौरान स्थानीय समलाया मंदिर में संजीता स्वर्णकार,सुनीता लाल,नीलिमा गोयल,नमिता चावला,तुलसी शर्मा,उमा वर्मा,नुजहत फातमा, रीना सोनी, मनोबी दत्ता, पिंकी छाबड़ा उपस्थित रहीं।

Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)