चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के अवसर पर राजपुर में महिलाओं में प्रतियोगिताओं को लेकर रहा उत्साह..
राजपुर
(समाचारवाणी)
रामनवमी के अवसर पर महामाया मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा के नेतृत्व में राजपुर अंचल की महिलाओं में सांस्कृतिक उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया। राजपुर महिला मंडल, जनप्रतिनिधि, पार्षद,एवं कई समाज से जुड़ी महिलाओं ने परिसर में एकत्र होकर दीप प्रज्वलन कर और देवी जस गीत गाकर माहौल भक्ति मय कर दिया।
इस अवसर पर मौजूद सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने कहा कि सनातन संस्कृति कायम रखने में महिलाओं की अहम भूमिका है।राजपुर अंचल की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगातार हिस्सा लेकर महिलाओं में नई चेतना का संचार किया है।





