सेवानिवृत्ति से पहले. प्रदान किया गया पीपीओ, बीइओ. अरविंद गुप्ता के पहल से रिटायर्ड प्रधान पाठकों के चेहरे पर खिली मुस्कान

सेवानिवृत्ति से पहले. प्रदान किया गया पीपीओ, बीइओ. अरविंद गुप्ता के पहल से रिटायर्ड प्रधान पाठकों के चेहरे पर खिली मुस्कान

samacharvani.com
0

 सेवानिवृत्ति से पहले. प्रदान किया गया पीपीओ, बीइओ. अरविंद गुप्ता के पहल से रिटायर्ड प्रधान पाठकों के चेहरे पर  खिली मुस्कान..  








बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 राजपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता द्वारा संयुक्त संचालक श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम आर यादव के निर्देश पर शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पहले पी. पी.ओ. प्रदान करने की सार्थक पहल करते हुए आज दो प्रधान पाठकों को सेवानिवृत्ति के दस्तावेज स्थान पर सौंप कर, मिठाई खिलाकर उन्हें सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। श्री अरविन्द गुप्ता ने कार्यालय स्टॉफ के साथ उन्हें शाल श्रीफल सौपकर सम्मानित भी किया।

शिक्षक हुए सम्मानित 

दिनांक 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हो रहे राजपुर ब्लॉक के श्री मुरली मनोहर भगत प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला कर्रा एवं श्री चमरू राम, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चोवापारा बादा को शाल, श्रीफल, मीठा और पीपीओ प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

ज्ञात हो कि श्री भगत 1992 से सेवारत हैं, और 34 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे हैं।वहीं श्री चमरू राम 2005 से 21 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे हैं। संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम. आर. यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दोनों कर्मचारियों कों सेवानिवृति के पूर्व आवश्यक दस्तावेज सौपे गए जिससे कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)