अंबिकापुर। 30 मार्च 2026
(समाचारवाणी)
आज सरगुजा के लिए गर्व और खुशियों का दिन है, जब माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनने कई जनप्रतिनिधि और नागरिक आज पीजी कॉलेज ऑटोडोरियम पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक उड़ान नहीं, बल्कि सरगुजा के विकास, प्रगति और नए अवसरों की ओर बढ़ता हुआ एक सशक्त कदम है।
आज दरिमा एयरपोर्ट पर फ्लाइट को जल सलामी दी गई। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज आज दिल्ली फ्लाइट में सवार हुए और उन्होंने यात्रियों को उनके इस नई उड़ान पर शुभकामनाएं देते हुए मिठाई बांटकर उनका मुंह मीठा कराया। अंबिकापुर दिल्ली की उड़ान में यात्रियों ने हर्ष व्यक्त कर इसे सरगुजा के सपनों का नया अध्याय निरूपित किया।






