वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

samacharvani.com
0

 




बलरामपुर (शंकरगढ़)

(समाचारवाणी) 

जिले के शंकरगढ़ में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के आरोप को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शंकरगढ़ को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, बिना हेलमेट वाहन चालकों और वाहनों के दस्तावेजों की जांच के नाम पर क्षेत्र के लोगों से लगातार पैसे की अवैध वसूली की जा रही है।



ज्ञापन में कहा गया है कि कई मामलों में नियम के अनुसार कार्रवाई करने के बजाय लोगों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया जाता है, जिससे क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं और जनता में रोष व्याप्त है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि बलरामपुर जिला के पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरालाल यादव, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर,धीरजन उरांव, एनएसयूआई, पूर्व जिला अध्यक्ष रुपेश यादव,जिला सचिव लिदु लकड़ा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, ओसपाल यादव, सुनील पैकरा, आशीष यादव, जैद हसन,उमेश भास्कर, रीकेश यादव, राजू यादव, देवनारायण मरावी,मुकेश यादव, हेमंत यादव,एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)